शेयर बाजार में तनाव का दिखा असर?: 10 सेकंड में ₹300000 करोड़ से अधिक साफ, सेंसेक्स पर सिर्फ 3 शेयर ग्रीन

Update: 2025-05-09 05:19 GMT

नई दिल्ली। आज 9 अप्रैल को गिफ्ट निफ्टी में भारी गिरावट थी। हालांकि बाजार में लगाातार रिकवरी दिख रही है। अभी लिखते समय सुबह 9:16 बजे बीएसई सेंसेक्स 500 अंक की गिरावट के साथ 79,764 पर ट्रेड कर रहा है। वहीं निफ्टी भी रिकवरी के मूड पर दिखाई दे रहा है। सुबह 9.17 बजे एनएसई निफ्टी 169 अंक टूटकर 24,104 पर ट्रेड कर रहा है।निफ्टी की वीकली एक्सपायरी को यानी एक कारोबारी दिन पहले बीएसई सेंसेक्स (BSE SENSEX) 411.97 प्वाइंट्स यानी 0.51% की फिसलन के साथ 80334.81 तो निफ्टी 50 (NIFTY 50) 0.58% यानी 140.60 प्वाइंट्स की गिरावट के साथ 24273.80 पर बंद हुआ था।

कौन बने टॉप गेनर्स और लूजर्स?

बीएसई सेंसेक्स- बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज के बीएसई सेंसेक्स में Ideaforge, BDL, Kprmill, Paras और Zentec टॉप गेनर्स बन चुके हैं। वहीं MCX, Indhotel, Polymed, Eihotel, Greenpower टॉप लूजर्स बन चुके हैं।

एनएसई निफ्टी- नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के निफ्टी में Gatdvr-re, Gatech-Rei, Ideaforge, Mayurunio, BDL टॉप गेनर्स की लिस्ट में शामिल हो चुके हैं। इसके साथ ही Maxind-re, Muthootmf, Suryoday, Artnirman, Eurotexino अब तक के टॉप लूजर्स बन गए हैं।

किन सेक्टर में सबसे ज्यादा गिरावट?

एनएसई निफ्टी में India Vix में 5.33 का उछाल दिखा रहा है। जो साफ तौर पर मार्केट की गिरावट को दिखाता है। एनएसई निफ्टी में अभी Realty, मीडिया और FMCG टॉप लूजर्स बन गए हैं। इन सेक्टर में सबसे ज्यादा बिकवाली दिख रही है। केवल Realty में ही 3 फीसदी से ज्यादा की गिरावट दर्ज की गई है। 

Tags:    

Similar News