सोने-चांदी में 'आग': 4 दिन में सोना 21 हजार और चांदी 62 हजार महंगी, अब तक के उच्चतम स्तर पर भाव

Update: 2026-01-29 17:54 GMT


  देश में सोने और चांदी की कीमतों ने आज सारे पुराने रिकॉर्ड ध्वस्त कर दिए हैं। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, लगातार चौथे दिन कीमतों में जबरदस्त तेजी देखी गई, जिससे निवेशक हैरान हैं और आम खरीदार की पहुंच से गहने दूर होते जा रहे हैं।

सोना: 1.75 लाख के पार

आज का भाव: 24 कैरेट सोना आज सुबह ₹1,76,121 के रिकॉर्ड स्तर पर खुला और शाम को ₹1,75,340 प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ।

4 दिन की तेजी: पिछले शुक्रवार (23 जनवरी) को सोना ₹1,54,310 पर था। महज चार कारोबारी दिनों में सोना ₹21,030 प्रति 10 ग्राम महंगा हो चुका है।

चांदी: 4 लाख के करीब पहुंचने की होड़

आज का भाव: एक किलो चांदी की कीमत ₹21,721 की भारी बढ़त के साथ ₹3,79,988 प्रति किलो पर पहुंच गई है।

रिकॉर्ड उछाल: चांदी में पिछले चार दिनों में ₹62,283 की अविश्वसनीय तेजी आई है। शुक्रवार को चांदी ₹3,17,705 पर बिक रही थी।

बाजार में हलचल

विशेषज्ञों के अनुसार, वैश्विक आर्थिक अनिश्चितता और भारी मांग के चलते कीमतों में यह ऐतिहासिक उछाल आया है। शादियों के सीजन से पहले कीमतों में इस बेतहाशा वृद्धि ने मध्यम वर्गीय परिवारों की चिंता बढ़ा दी है।

 

Similar News