सोना-चांदी धड़ाम: 5 दिन में चांदी ₹38 हजार और सोना ₹13 हजार सस्ता, जानें आज के ताजा भाव
भीलवाड़ा हलचल। अंतरराष्ट्रीय बाजार में मची उथल-पुथल के बीच भारतीय सर्राफा बाजार में आज सोने और चांदी की कीमतों में भारी गिरावट दर्ज की गई है। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव और युद्ध की स्थितियों ने निवेशकों के रुख को बदल दिया है, जिससे घरेलू बाजार में कीमती धातुओं के दाम नीचे आए हैं।
चांदी की कीमतों में ₹20,000 की बड़ी गिरावट
आज यानी 19 मार्च को चांदी की कीमतों में जोरदार गिरावट देखी गई। एक किलो चांदी का भाव ₹20,000 घटकर ₹2.30 लाख पर आ गया है। गौरतलब है कि इससे पहले चांदी ₹2.50 लाख प्रति किलो के स्तर पर ट्रेड कर रही थी। पिछले 5 कारोबारी दिनों की बात करें तो चांदी कुल ₹38,000 तक सस्ती हो चुकी है।
सोना ₹8,000 लुढ़का
सोने की कीमतों में भी आज भारी नरमी रही। 24 कैरेट 10 ग्राम सोने का भाव ₹8,000 गिरकर ₹1.48 लाख पर पहुंच गया है। बीते कल यानी 18 मार्च को सोना ₹1.56 लाख प्रति 10 ग्राम के भाव पर बिका था। पिछले 5 दिनों में सोने की कीमतों में कुल ₹13,000 की कमी आई है, जिससे शादियों के सीजन में खरीदारी करने वालों को बड़ी राहत मिली है।
युद्ध का असर और बाजार का रुख
बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि अमेरिका-ईरान जंग के कारण वैश्विक अर्थव्यवस्था में अनिश्चितता बनी हुई है, जिसके चलते कीमती धातुओं की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है। 5 दिनों के भीतर चांदी में ₹38 हजार और सोने में ₹13 हजार की यह गिरावट हाल के समय की सबसे बड़ी गिरावटों में से एक है।
भीलवाड़ा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए संपर्क करें:
समाचार: प्रेम कुमार गढवाल 9413376078 (Email: bhilwarahalchal@gmail.com, व्हाट्सएप: 9829041455)
विज्ञापन: विजय गढवाल 6377364129
संपर्क कार्यालय: भीलवाड़ा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा फोन: 7737741455
