शादी में दोस्त ने गिफ्ट किया 'मिठाई का डिब्बा', दूल्हे ने खोला तो उड़े होश, निकला जिंदा सांप
रोहतास। बिहार के रोहतास जिले से एक बेहद अजीबोगरीब और हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहाँ एक दोस्त ने अपने मित्र की शादी में उसे ऐसा सरप्राइज गिफ्ट दिया, जिसे देखकर दूल्हे के साथ-साथ सभी बारातियों के भी होश उड़ गए। दोस्त ने मिठाई के डिब्बे में एक जिंदा सांप भरकर दूल्हे को भेंट कर दिया। इस पूरी घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
सांप देखकर घबराया दूल्हा, फेंक दिया डिब्बा
यह पूरा मामला रोहतास जिले के राजपुर प्रखंड का है, जहाँ संजीत नामक युवक का विवाह समारोह चल रहा था। खुशियों के माहौल में संजीत के परिचित और रिश्तेदार उन्हें तोहफे दे रहे थे। इसी बीच संजीत के एक मित्र ने उसे मिठाई का एक डिब्बा 'सरप्राइज गिफ्ट' के तौर पर थमा दिया। संजीत ने जैसे ही उत्सुकता से डिब्बा खोला, उसके अंदर एक जिंदा सांप रेंगता हुआ दिखाई दिया। सांप देखते ही दूल्हा संजीत बुरी तरह घबरा गया और उसने तुरंत डिब्बा हाथ से फेंक दिया। यह देख वहाँ मौजूद लोग भी सन्न रह गए।
'स्नेक सिग्नेचर' ने की थी यह 'सांप-सी मजाक'
बाद में पता चला कि यह हरकत संजीत के ही एक दोस्त गौतम कुमार ने की थी, जिसे 'स्नेक सिग्नेचर' के नाम से भी जाना जाता है। गौतम को सांप पकड़ने का शौक है। उसने गांव से ही एक सांप को पकड़कर उसे मिठाई के डिब्बे में रख दिया था और अपने दोस्त को शादी में यह 'सांप-सी मजाक' करने पहुँच गया। हालाँकि बाद में लोगों को पूरी सच्चाई पता चली और स्थिति नियंत्रण में आई, लेकिन यह अनोखा गिफ्ट पूरे इलाके में चर्चा का विषय बना हुआ है।
भीलवाड़ा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए संपर्क करें:
समाचार: प्रेम कुमार गढवाल 9413376078
(Email: bhilwarahalchal@gmail.com, व्हाट्सएप: 9829041455)
विज्ञापन: विजय गढवाल 6377364129
संपर्क कार्यालय: भीलवाड़ा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा
फोन: 7737741455
