अटल सेतु से फिर आत्महत्या, बैंकर ने समुद्र में लगाई छलांग

Update: 2024-09-05 11:12 GMT
अटल सेतु से फिर आत्महत्या, बैंकर ने समुद्र में लगाई छलांग
  • whatsapp icon

मुंबई के अटल सेतु से एक बार फिर आत्महत्या करने का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। पुलिस ने बताया कि 35 वर्षीय एक बैंकर ने मुंबई ट्रांस हार्बर लिंक (अटल सेतु) से कूदकर जान दे दी। मृतक की पहचान पुणे निवासी एलेक्स रेगी (Alex Regi) के तौर पर हुई है।

अधिकारियों ने बताया कि 35 वर्षीय बैंकर एलेक्स रेगी ने सोमवार को अटल सेतु पर अपनी कार रोकी और समुद्र में कूद गए। वह एक राष्ट्रीयकृत बैंक में काम करते थे।

काम के दबाव में था बैंकर, परिजनों का आरोप

रेगी के परिवार ने पुलिस को बताया कि वह काम के दबाव में था। लेकिन अभी तक कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। इसलिए आत्महत्या की वजह स्पष्ट नहीं है। अधिकारी ने कहा कि इस मामले की आगे की जांच जारी है। 

पिछले कुछ महीनों में अटल सेतु से कूदकर आत्महत्या करने के मामले काफी बढ़ गए है। अटल सेतु पर वाहन रोकने पर प्रतिबंध है। कुछ दिन पहले मुलुंड की रहने वाली 56 वर्षीय महिला ने अटल सेतु से आत्महत्या करने की कोशिश की थी। तब कैब चालक की वजह से उसकी जान बच गई। पुलिस ने बताया कि महिला जिस किराए पर ली गई कैब से घटनास्थल पर पहुंची थी, उसी कैब के चालक ने उसे बचाया। महिला जैसे ही पुल से समुद्र में कूदी चालक ने उसके बाल पकड़ लिए। इस घटना से पहले 38 वर्षीय एक इंजीनियर ने अटल सेतु से कूदकर आत्महत्या की थी।

Similar News