जेल में आईएस खोरासान से जुड़े आतंकी पर हमला, घायल होकर अस्पताल में भर्ती

Update: 2025-11-18 17:45 GMT


  

अहमदाबाद की साबरमती जेल में मंगलवार को आईएस खोरासान प्रांत से जुड़े अंडरट्रायल डॉ. अहमद पर साथी कैदियों ने हमला कर दिया। बैरक में विवाद होने के बाद कई कैदियों ने उस पर धावा बोल दिया। मारपीट में उसकी आंख, चेहरे और शरीर के कई हिस्सों पर चोटें आईं। जेल प्रशासन ने उसे तुरंत अहमदाबाद सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार जारी है।

जेल सूत्रों के मुताबिक, अहमद किसी मुद्दे पर साथी कैदियों से उलझ गया था। बहस बढ़ी तो मामला हाथापाई तक पहुंच गया और कैदियों ने उसे बुरी तरह पीट दिया। घटना अंडरट्रायल बैरक में हुई। जेल प्रशासन ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

Similar News