नीमच–नंदुरबार नई रेल लाइन परियोजना को गति, फाइनल लोकेशन सर्वे के लिए टेंडर जारी

Update: 2026-03-14 10:30 GMT

नीमच/प्रतापगढ़ अमित । बहुप्रतीक्षित नीमच–नंदुरबार नई रेल लाइन परियोजना को आगे बढ़ाते हुए फाइनल लोकेशन सर्वे (एफएलएस) के लिए टेंडर जारी कर दिए गए हैं। करीब 380 किलोमीटर लंबी इस नई रेल लाइन को Ministry of Railways की मंजूरी मिल चुकी है। यह परियोजना मध्यप्रदेश, राजस्थान, गुजरात और महाराष्ट्र के आदिवासी क्षेत्रों को आपस में जोड़ने वाली महत्वपूर्ण कड़ी बनेगी।



 


इस रेल मार्ग के बनने से Neemuch से Pratapgarh, कुशलगढ़, Banswara, Dahod, अलीराजपुर, कुक्षी, बड़वानी, शाहदा होते हुए Nandurbar तक सीधी रेल सुविधा उपलब्ध होगी। इस परियोजना के जरिए बांसवाड़ा को पहली बार भारतीय रेल नेटवर्क से जोड़ा जाएगा।रेल मंत्रालय के अनुसार यह परियोजना वर्ष 2025 में घोषित महत्वपूर्ण योजनाओं में शामिल है। इसके माध्यम से दिल्ली और मुंबई के बीच एक वैकल्पिक और अपेक्षाकृत छोटा मार्ग भी विकसित होगा, जो दाहोद के माध्यम से ताप्ती सेक्शन से जुड़ेगा।नई रेल लाइन से क्षेत्र में औद्योगिक, पर्यटन और व्यापारिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलने की उम्मीद है। साथ ही मैंगनीज, डोलोमाइट, चूना पत्थर, सोना, तांबा और क्वार्टजाइट जैसे खनिजों के परिवहन में भी तेजी आएगी। इसके अलावा आदिवासी क्षेत्रों में कृषि, स्थानीय व्यापार और पर्यटन को भी नया प्रोत्साहन मिलेगा।

भीलवाडा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए समाचार प्रेम कुमार गढवाल Email - bhilwarahalchal@gmail.com

व्हाट्सएप - 9829041455 विज्ञापन - विजय गढवाल 6377364129 सम्पर्क - भीलवाडा हलचल कलेक्ट्री रोड,नई शाम की सब्जी मंडी भीलवाडा

Similar News