उदयपुर, । जनजाति क्षेत्रीय विकास विभाग, उदयपुर की ओर से संचालित आश्रम छात्रावासों, खेल छात्रावासों एवं आवासीय विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन की तिथि 19 मार्च 2026 तक बढ़ा दी गई है। टीएडी उपायुक्त निरमा विश्नोई ने बताया कि इच्छुक विद्यार्थी विभागीय वेबसाइट पर एडमिशन पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।