एकलव्य आवासीय विद्यालयों की प्रवेश परीक्षा 15 को

Update: 2026-03-13 16:50 GMT

उदयपुर । राज्य में संचालित एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय के कक्षा 7, 8 एवं 9 सत्र 2026-27 में रिक्त सीटों पर आवेदन-पत्र आमंत्रित किये गये थे इस हेतु प्रवेश परीक्षा दिनांक 15. 03. 2028 रविवार दोपहर 01 बजे से 03 बजे के मध्य प्रत्येक एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय पर आयोजित होने जा रही है। समस्त तैयारिया पूर्ण कर ली गई है। अतिरिक्त आयुक्त द्वितीय एवं ईएमआरएस सदस्य सचिव अनिल कुमार शर्मा ने बताया कि परीक्षा आवेदन में प्रथम वरीयता एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में आयोजित होगी। अतः समस्त आवेदकों को अपने आवेदन पत्र एवं फोटोयुक्त पहचान पत्र के साथ 15 मार्च को निर्धारित परीक्षा केन्द्र पर सुबह 11ः30 पर उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं। आवेदन-पत्र (यही प्रवेश पत्र है) विभाग की वेब साईट से डाउनलोड किया जा सकता है।

Similar News