ऊर्जा संकट के बीच LPG की किल्लत, सिलेंडर की लाइन में खड़े बुजुर्ग की मौत

Update: 2026-03-14 09:43 GMT

नई दिल्ली। पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और Iran, Israel तथा United States के बीच चल रहे संघर्ष के कारण दुनिया भर में ऊर्जा संकट गहराने लगा है। इसका असर भारत में भी देखने को मिल रहा है, जहां कई शहरों में एलपीजी सिलेंडरों की किल्लत की खबरें सामने आ रही हैं। सिलेंडर की कमी के कारण कई जगह लंबी कतारें लग रही हैं और कालाबाजारी की शिकायतें भी बढ़ रही हैं।इसी बीच Punjab और Uttar Pradesh से दुखद खबरें सामने आई हैं। दोनों राज्यों में गैस सिलेंडर लेने के लिए लगी लाइनों में खड़े दो बुजुर्गों की मौत हो गई। इन घटनाओं के बाद विपक्ष ने केंद्र सरकार को घेरना शुरू कर दिया है। Indian National Congress ने गैस संकट को लेकर Narendra Modi सरकार पर हमला बोलते हुए इसे आम लोगों के लिए गंभीर संकट बताया है।पहली घटना Farrukhabad की बताई जा रही है। यहां कोतवाली क्षेत्र के लाल सराय पानी की टंकी के पास स्थित भारत गैस एजेंसी के बाहर शुक्रवार सुबह सिलेंडर लेने के लिए लाइन में खड़े एक बुजुर्ग की अचानक तबीयत बिगड़ गई। मृतक की पहचान 75 वर्षीय मुख्तार अंसारी के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि अंसारी लाइन में खड़े-खड़े अचानक बेहोश होकर गिर पड़े, जिससे वहां मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई। आसपास के लोगों ने उन्हें सीपीआर देकर होश में लाने की कोशिश की और तुरंत अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया जा रहा है कि वे पहले से बीमार थे और लाइन में लंबे समय तक खड़े रहने के कारण उनकी तबीयत अचानक बिगड़ गई।

भीलवाडा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए समाचार प्रेम कुमार गढवाल Email - bhilwarahalchal@gmail.com

व्हाट्सएप - 9829041455 विज्ञापन - विजय गढवाल 6377364129 सम्पर्क - भीलवाडा हलचल कलेक्ट्री रोड,नई शाम की सब्जी मंडी भीलवाडा

Similar News