कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की फिर बिगड़ी तबीयत
By : राजकुमार माली
Update: 2025-06-15 17:53 GMT

नई दिल्ली। कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी की तबीयत अचानक बिगड़ने के कारण रविवार रात गंगाराम अस्पताल में भर्ती किया गया। उन्हें पेट से संबंधित परेशानी है। गैस्ट्रोइंटेरोलाजी सर्जरी के विशेषज्ञ डॉ. एस नंदी की देखरेख में उनका इलाज चल रहा है।
अस्पताल प्रशासन का कहना है कि वह रात 9:10 बजे अस्पताल पहुंचीं। इसके बाद उन्हें भर्ती किया गया। अभी उनकी जांच चल रही है और हालत स्थिर है।