श्री माता वैष्णो देवी यात्रा अस्‍थायी रूप से रोकी, भूस्खलन से बिगड़े हालात

By :  naresh
Update: 2025-08-29 04:46 GMT

जम्‍मू, । श्री माता वैष्णो देवी मंदिर रूट पर भूस्खलन के कारण यात्रा को अस्‍थायी रूप से स्‍थगित कर दी गई है। श्राइन बोर्ड ने इसकी जानकारी दी।

श्री माता वैष्णो देवी तीर्थयात्रा मार्ग पर भूस्खलन के बाद यात्रा अस्थायी रूप से स्थगित कर दी गई है। बुधवार को श्राइन बोर्ड ने एक घोषणा करके श्रद्धालुओं को सूचित किया कि मार्ग पर मरम्मत कार्य चल रहा है। इसके कारण, तीर्थयात्रा अगले दो-तीन दिनों तक स्थगित रहेगी।

यह घटना उस समय हुई जब श्रद्धालुओं का एक समूह वैष्णो देवी भवन की ओर बढ़ रहा था। हादसे के तुरंत बाद बचाव दल, एनडीआरएफ, श्राइन बोर्ड के कर्मचारी और स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंच गए और बचाव कार्य शुरू कर दिया था।

बता दें कि अर्धकुंवारी के नजदीक पहाड़ी से गिरे पत्थरों और मलबे ने रूट को प्रभावित कर दिया। हादसे में अब तक 30 लोगों की मौत हो चुकी है। भारतीय सेना की व्हाइट नाइट कोर ने कटरा में वैष्णो देवी मंदिर के पास हुए भूस्खलन के बाद राहत और बचाव कार्यों में सहायता के लिए कदम बढ़ाया था।

Similar News