उज्जैन में बड़ा हादसा: शिप्रा नदी में गिरी कार,चार लोग थे सवार, एक ने तैरकर बचाई जान, तीन लापता

Update: 2025-09-06 19:39 GMT

 उज्जैन। शनिवार रात उज्जैन में बड़ा हादसा हो गया। शिप्रा नदी पर बने **बड़े पुल से एक कार अनियंत्रित होकर नदी में गिर गई।  कार में चार लोग सवार थे।

बताया जा रहा है कि हादसे के बाद एक व्यक्ति तैरकर किसी तरह किनारे तक पहुँच गया और उसकी जान बच गई, जबकि बाकी तीन लोग कार के साथ तेज बहाव में बह गए।**

 एनडीआरएफ जुटी रेस्क्यू में

हादसे की सूचना मिलते ही प्रशासनिक अधिकारी और **एनडीआरएफ की टीम** मौके पर पहुँची और रेस्क्यू अभियान शुरू किया। लेकिन नदी में बाढ़ होने के कारण पानी का बहाव बेहद तेज है, जिससे बचाव कार्य में दिक्कतें आ रही हैं।

 अभी तक नहीं हुई पहचान

कार सफेद रंग की बताई जा रही है। फिलहाल यह जानकारी नहीं मिल पाई है कि कार सवार लोग कहां के रहने वाले थे और कहां जा रहे थे। पुलिस और प्रशासन इस संबंध में जानकारी जुटाने में लगे हैं।



Similar News

'सुपारी' लेकर नीयत बदली: माँ-बेटे ने दी थी बड़े बेटे की 'सुपारी',: किलर ने माँ को ही निपटाया और लूट लिया घर, अहमदाबाद क्राइम ब्रांच का बड़ा खुलासा