अब ATM से निकलेगा गैस सिलेंडर, BPCL ने शुरू की देश की पहली LPG वेंडिंग मशीन; मात्र 2 मिनट में मिलेगी डिलीवरी
सोहना । देशभर में गैस संकट और होम डिलीवरी की लंबी प्रतीक्षा के बीच भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (BPCL) ने ग्राहकों को बड़ी राहत दी है। हरियाणा के सोहना (गुरुग्राम) स्थित सेक्टर 33 की 'सेंट्रल पार्क फ्लावर वैली' में देश का संभवतः पहला LPG ATM लगाया गया है।
अब ग्राहकों को गैस सिलेंडर के लिए घंटों इंतजार नहीं करना होगा, बल्कि एटीएम की तर्ज पर वे किसी भी समय खुद ही भरा हुआ सिलेंडर प्राप्त कर सकेंगे।
कैसे काम करता है यह 'गैस एटीएम'?
भारत गैस के असिस्टेंट मैनेजर अमित खटाना ने बताया कि यह पूरी प्रक्रिया बेहद सरल और पूरी तरह ऑटोमेटेड है। इसके लिए ग्राहक को निम्नलिखित स्टेप्स फॉलो करने होंगे:
रजिस्ट्रेशन: मशीन में अपना रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर डालें और प्राप्त OTP को दर्ज करें।
स्कैनिंग: अपने खाली सिलेंडर को मशीन के पास लगी वेइंग मशीन पर रखें, जहाँ उसे स्कैन किया जाएगा।
एक्सचेंज: स्कैनिंग के बाद एक खिड़की खुलेगी, जिसमें आपको अपना खाली सिलेंडर रखना होगा।
पेमेंट: डिजिटल माध्यम से भुगतान (Payment) करें।
डिलीवरी: भुगतान सफल होते ही दूसरी खिड़की खुलेगी और आपको 10 किलो का भरा हुआ सिलेंडर मिल जाएगा।
मात्र 2 से 3 मिनट में काम पूरा
इस मशीन की सबसे बड़ी खासियत यह है कि सिलेंडर लेने की पूरी प्रक्रिया में मात्र 2 से 3 मिनट का समय लगता है। वर्तमान में इस वेंडिंग मशीन में एक बार में 10 सिलेंडर रखे जा सकते हैं। जैसे ही सिलेंडर कम होंगे, कंपनी इन्हें रिफिल कर देगी।
10 किलो वाले स्मार्ट सिलेंडर उपलब्ध
फिलहाल इस एटीएम में 10 किलोग्राम वाले हल्के और पारदर्शी 'स्मार्ट' सिलेंडर उपलब्ध कराए गए हैं। यह सुविधा उन लोगों के लिए वरदान साबित होगी जो कामकाजी हैं और दिन के समय गैस डिलीवरी लेने के लिए घर पर मौजूद नहीं रह पाते।
भीलवाड़ा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए संपर्क करें:
समाचार: प्रेम कुमार गढवाल 9413376078 (Email: bhilwarahalchal@gmail.com, व्हाट्सएप: 9829041455)
विज्ञापन: विजय गढवाल 6377364129
संपर्क कार्यालय: भीलवाड़ा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा फोन: 7737741455।
bhilwarahalchal.कॉम
