लुटेरों को ग्रामीणों ने सिखाया सबक, ट्रैक्टर के पीछे बांधकर पूरे गांव में घुमाया
तरनतारन | पंजाब के तरनतारन जिले से भीड़ के न्याय (Mob Justice) का एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। मंगलवार शाम विधानसभा हलका पट्टी के गांव ढोटियां में लूट की वारदात को अंजाम देने वाले तीन लुटेरों को ग्रामीणों ने रंगे हाथों पकड़ लिया। आक्रोशित लोगों ने न केवल उनकी जमकर धुनाई की, बल्कि उनके हाथ बांधकर ट्रैक्टर के पीछे घसीटते हुए पूरे गांव में घुमाया। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।
किसान की बहादुरी और लाउडस्पीकर की गूंज
घटनाक्रम के अनुसार, गांव ढोटियां निवासी किसान सरबजीत सिंह अपनी बेटी को बस स्टैंड छोड़कर मोटरसाइकिल से घर लौट रहे थे। शाम करीब छह बजे रास्ते में तीन लुटेरों ने उन्हें दातर (तेजधार हथियार) के बल पर घेर लिया और उनका मोबाइल व पर्स छीन लिया। सरबजीत सिंह ने ड़रने के बजाय लुटेरों का बहादुरी से मुकाबला किया और शोर मचा दिया। इसी बीच गांव के गुरुद्वारे से लाउडस्पीकर पर ऐलान कर ग्रामीणों को मौके पर पहुंचने को कहा गया।
ट्रैक्टर के पीछे बांधकर गांव में निकाला जुलूस
ऐलान सुनते ही करीब 20 किसान अपने ट्रैक्टर लेकर मौके पर पहुंच गए और घेराबंदी कर तीनों लुटेरों को काबू कर लिया। पुलिस को बुलाने के बजाय ग्रामीणों ने खुद ही सजा देना तय किया। लुटेरों को पीटने के बाद उनके हाथ रस्सी से बांधे गए और उन्हें ट्रैक्टर के पीछे बांधकर गांव की गलियों में दौड़ाया गया। घटना की सूचना मिलने पर थाना सरहाली की पुलिस मौके पर पहुंची और तीनों लुटेरों को अपनी हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
भीलवाड़ा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए संपर्क करें:
समाचार: प्रेम कुमार गढवाल 9413376078 (Email: bhilwarahalchal@gmail.com, व्हाट्सएप: 9829041455)
विज्ञापन: विजय गढवाल 6377364129
संपर्क कार्यालय: भीलवाड़ा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा
फोन: 7737741455
