बस और अर्टिगा की जोरदार भिड़ंत, 4 की मौत, 3 गंभीर घायल

Update: 2026-03-11 03:23 GMT


​शाहजहाँपुर। बीसलपुर-बेबर राष्ट्रीय राजमार्ग पर आज बुधवार सुबह घने कोहरे और धुंध के चलते एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बरेली डिपो की एक तेज रफ्तार बस ने अर्टिगा कार को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे कार सवार चार लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

​सुगसुगी पुलिया के पास हुआ हादसा

​जानकारी के अनुसार, हादसा सुबह करीब 7:30 बजे अल्हागंज क्षेत्र में सुगसुगी पुलिया के पास हुआ। बरेली डिपो की बस फर्रुखाबाद की ओर से आ रही थी, तभी सामने से आ रही आगरा नंबर की अर्टिगा कार से उसकी भीषण भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार लोग अंदर ही फंस गए।

​धुंध बनी काल, मृतकों की पहचान जारी

​स्थानीय पुलिस और राहगीरों की मदद से घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। एसओ ओमप्रकाश ने बताया कि प्राथमिक जांच में हादसे का मुख्य कारण सुबह छाई घनी धुंध और कम दृश्यता (Low Visibility) को माना जा रहा है। पुलिस के अनुसार, कार आगरा की है और मृतकों की शिनाख्त के प्रयास किए जा रहे हैं। घायलों की हालत चिंताजनक बनी हुई है।

​भीलवाड़ा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए संपर्क करें:

समाचार: प्रेम कुमार गढवाल 9413376078

(Email: bhilwarahalchal@gmail.com, व्हाट्सएप: 9829041455)

विज्ञापन: विजय गढवाल 6377364129

संपर्क कार्यालय: भीलवाड़ा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा

फोन: 7737741455

Similar News