महंगी हुई हवाई यात्रा: एयर इंडिया ने लगाया 399 रुपये का फ्यूल सरचार्ज, इंटरनेशनल टिकट भी 15% महंगे

Update: 2026-03-10 18:29 GMT


नई दिल्ली । मिडिल ईस्ट (मध्य पूर्व) में गहराते युद्ध के बाद अब इसका सीधा असर आम आदमी की जेब पर पड़ने लगा है। इजरायल-ईरान के बीच बढ़ते तनाव और होर्मुज रूट के प्रभावित होने से कच्चे तेल की कीमतों में आए उछाल के कारण एयर इंडिया ने घरेलू उड़ानों के टिकटों पर 12 मार्च से 399 रुपये का 'फ्यूल सरचार्ज' लगाने का निर्णय लिया है। इसका मतलब है कि अब घरेलू उड़ान का टिकट बुक करते समय यात्रियों को 399 रुपये अतिरिक्त चुकाने होंगे।

इतना ही नहीं, अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के किराये में भी भारी बढ़ोतरी हुई है। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय एयरलाइंस ने इंटरनेशनल फ्लाइट्स के किराये में करीब 15 प्रतिशत का इजाफा किया है। वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों और जेट फ्यूल (ATF) के दामों में हो रही लगातार वृद्धि ने एविएशन इंडस्ट्री की कमर तोड़ दी है। जानकारों का मानना है कि यदि हालात जल्द नहीं सुधरे, तो यह 1970 के दशक के बाद का सबसे बड़ा तेल संकट साबित हो सकता है।

भारत ही नहीं, बल्कि एशिया और दुनिया भर की प्रमुख एयरलाइंस ने भी अपने टिकटों के दाम बढ़ा दिए हैं। कई विमानन कंपनियां खर्चों में कटौती के लिए अपने विमानों को ग्राउंडेड (उड़ान रोक देना) करने की योजना भी बना रही हैं। कच्चे तेल की सप्लाई चेन बाधित होने से न केवल हवाई यात्रा, बल्कि आने वाले दिनों में अन्य परिवहन सेवाओं के भी महंगे होने की आशंका जताई जा रही है।

भीलवाड़ा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए संपर्क करें: समाचार: प्रेम कुमार गढवाल 9413376078 (Email: bhilwarahalchal@gmail.com, व्हाट्सएप: 9829041455) विज्ञापन: विजय गढवाल 6377364129 संपर्क कार्यालय: भीलवाड़ा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा फोन: 7737741455.

Similar News