नदी में मूर्ति विसर्जन हादसा: 13 युवक डूबे, अब तक 5 शव बरामद, सेना की मदद से तलाश जारी

By :  vijay
Update: 2025-10-03 13:24 GMT

 

आगरा,: खेरागढ़ के उटंगन नदी में मां दुर्गा की मूर्ति विसर्जन के दौरान दर्दनाक हादसा हुआ। गांव कुसियापुर डूगरवाला के 13 युवक गहरे पानी में डूब गए।

ग्रामीणों ने तत्काल राहत और बचाव का प्रयास शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद एक युवक विष्णु को जीवित बचाया गया। पुलिस और एसडीआरएफ की मदद से डेढ़ घंटे बाद दो शव ओमपाल और गगन बरामद किए गए। देर रात एक अन्य किशोर मनोज का शव मिला। शुक्रवार सुबह दो और युवकों की लाशें नदी से निकाली गईं।हादसे के बाद आठ युवक अब भी लापता हैं। उनकी तलाश के लिए सेना को बुलाया गया है। स्थानीय प्रशासन और बचाव टीम लगातार अभियान चला रही है।

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि उटंगन नदी में भारी भीड़ और तेज बहाव के दौरान सुरक्षित दूरी बनाकर रहें।

Similar News