ईरान में गिरे अमेरिकी फाइटर जेट के पायलट की तलाश तेज, पकड़ने पर 55 लाख का इनाम घोषित

Update: 2026-04-04 03:05 GMT


अमेरिका ईरान में गिराए गए अपने फाइटर जेट के पायलट की सघन तलाश कर रहा है। इस अहम मिशन के लिए C-130 हरक्यूलिस जैसे बड़े सैन्य विमान का इस्तेमाल किया जा रहा है। सोशल मीडिया पर एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें यह विमान ईरान के ऊपर बेहद कम ऊंचाई पर उड़ान भरते हुए और मिसाइल हमलों से खुद को बचाने के लिए पीछे की तरफ गर्म फ्लेयर्स छोड़ते हुए नजर आ रहा है। इसी बीच एक इजराइली अधिकारी ने दावा किया है कि अमेरिकी जेट के एक पायलट को ईरान के अंदर से जिंदा बचा लिया गया है, जबकि दूसरे पायलट की तलाश अभी भी जारी है। हालांकि, इस दावे की अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। इससे पहले ईरान ने दावा किया था कि उसने अमेरिकी F-35 फाइटर जेट मार गिराया है, जबकि कुछ रिपोर्ट्स में इसके F-15E विमान होने की आशंका जताई गई है। ईरान ने अमेरिकी फाइटर जेट के पायलट को पकड़ने पर 10 बिलियन ईरानी तोमान (लगभग 55 लाख रुपए) के भारी इनाम का ऐलान किया है। ईरान के सरकारी मीडिया IRIB के एक एंकर ने नागरिकों से अपील की है कि वे अमेरिकी पायलट को जिंदा पकड़कर सरकारी अधिकारी या सेना को सौंपें।

भीलवाड़ा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए संपर्क करें: समाचार: प्रेम कुमार गढवाल 9413376078 (Email: bhilwarahalchal@gmail.com, व्हाट्सएप: 9829041455) विज्ञापन: विजय गढवाल 6377364129 संपर्क कार्यालय: भीलवाड़ा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा फोन: 7737741455

Similar News