11वीं की छात्रा से दूसरी बार दुष्कर्म, मुस्लिम बनाने की कोशिश, आरोपी गिरफ्तार

By :  naresh
Update: 2025-10-03 18:58 GMT

इंदौर। शहर के स्कीम-78 निवासी 11 वीं की छात्रा ने खेड़ीपुरा (हरदा) के मुबीन शेख के खिलाफ दुष्कर्म और मध्य प्रदेश धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम के तहत केस दर्ज करवाया है।


पहले भी दुष्कर्म किया


मुबीन पूर्व में भी उससे दुष्कर्म कर चुका है। वह ब्लैकमेल कर पीड़िता से शारीरिक संबंध बना रहा था। पुलिस ने आरोपित को गिरफ्तार कर लिया है। लसूड़िया पुलिस के अनुसार, पीड़िता के माता-पिता ने परेशान होकर हरदा छोड़ा था। आरोपित ने उसकी इंस्टाग्राम आइडी से जानकारी निकाली और मैसेज कर कहा कि उसके पास अश्लील फोटो हैं।


मारपीट करता था


आरोपित ने बदनाम करने की धमकी दी और पीड़िता को मिलने के लिए मजबूर किया। आरोपित ने पीड़िता के घर पर ही संबंध बनाए। वह मारपीट भी करता था। पीड़िता के फोटो और वीडियो बनाता था। शुक्रवार को मुबीन ने मिलने के लिए स्कीम-78 में बुलाया और सुनसान जगह ले गया।

Similar News