2 रुपये वाले डॉक्‍टर' एके गोपाल नहीं रहे

Update: 2025-08-03 17:03 GMT
  • whatsapp icon

कन्नूर मात्र दो रुपये में गरीब-मजदूर वर्ग का इलाज करने वाले 80 वर्षीय डॉक्टर एके गोपाल  का निधन हो गया। अपने इस सेवा के कारण वो देश में 'दो रुपए वाले डॉक्टर', 'जनता के डॉक्टर' या 'गरीबों के डॉक्टर' के नाम से मशहूर थे। डॉ. एके गोपाल के निधन  पर केरल मुख्यमंत्री   पिनराई विजयन ने इनके निधन पर शोक प्रकट किया है।



 

कन्नूर के डॉ. गोपाल के निधन की सूचना इनके परिजनों की ओर से दी गई। 'द हिंदू' की खबर के मुताबिक, डॉ. गोपाल का निधन शनिवार की देर रात हो चुकी थी। रविवार को उनका अंतिम संस्कार किया गया।डॉ. गोपाल केरल के कन्नूर के रहने वाले हैं। कन्नूर में ये गरीब-मजदूर का इलाज दो रुपए में करने के कारण प्रसिद्ध हो गए। इनकी उम्र करीब 80 वर्ष हो चुकी थी। ये लंबे समय से बीमार भी चल रहे थे। इनके मौत का कारण भी बीमारी बताई जा रही है।


Similar News