तेज रफ्तार का कहर: ट्रक ने तिपहिया को टक्कर मारी,चार लोगों की मौत

Update: 2025-03-09 04:23 GMT

पटना। बिहार के सीतामढ़ी जिले में शनिवार शाम एक तेज रफ्तार ट्रक ने तिपहिया वाहन को टक्कर मार दी। इस हादसे में चार लोगों की मौत हो गई।

सीतामढ़ी हाईवे पर तेज रफ्तार और लापरवाही से वाहन चलाने के कारण यह हादसा हुआ।

तिपहिया वाहन पर सवार मृतकों की पहचान भरत कुमार, भरत कुमार की पत्नी अंजलि देवी, भरत कुमार की बेटी रीता कुमारी और तिपहिया वाहन के चालक सत्येंद्र कुमार के रूप में हुई है। सभी सीतामढ़ी जिले के रहने वाले हैं। हादसे के बाद ट्रक चालक और कंडक्टर वाहन छोड़कर फरार हो गया।

जिला पुलिस ने ट्रक कंडक्टर को गिरफ्तार कर लिया है जो इस हादसे में घायल हो गया। वह पहले मौके से भाग गया था। ट्रक चालक अभी भी फरार है और उसे पकड़ने के लिए तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

Tags:    

Similar News