बम निरोधक दस्ता का वाहन ट्रक से भिड़ा, चार जवानों की मौके पर मौत, mp की घटना

Update: 2025-12-10 03:06 GMT



मध्य प्रदेश के सागर जिले में नेशनल हाइवे-44 पर बांदरी–मालथौन के बीच आज तड़के एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। बम निरोधक दस्ता (BDS) के पांच जवान ड्यूटी खत्म कर घर लौट रहे थे, तभी उनका वाहन सामने से आ रही एक ट्रक से टकरा गया। हादसा सुबह करीब 4 बजे हुआ।

कैसे हुआ हादसा?

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, जवानों का वाहन मुरैना से सागर लौटते समय अनियंत्रित होकर सामने से आ रही ट्रक से भिड़ गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि चार जवानों की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे के सटीक कारण का अभी पता नहीं चल सका है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

चार जवानों की दर्दनाक मौत

हादसे में जिन जवानों ने अपनी जान गंवाई, उनकी पहचान इस प्रकार है—

प्रधुमन दीक्षित (मुरैना)

अमन कौरव (मुरैना)

परमलाल तोमर – चालक (मुरैना)

विनोद शर्मा – डॉग मास्टर (भिंड)


साथ ही राजवीन चौहान, आरक्षक (मुरैना) गंभीर रूप से घायल हैं और उनका इलाज बंसल अस्पताल में चल रहा है।हादसे के वक्त वाहन में मौजूद पुलिस का डॉग सुरक्षित बच गया है।


Similar News