जेवर में विकास की नई उड़ान: प्रधानमंत्री मोदी ने किया नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन

Update: 2026-03-28 07:37 GMT


जेवर/नोएडा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को उत्तर प्रदेश के जेवर में नवनिर्मित नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के प्रथम चरण का औपचारिक उद्घाटन किया। दोपहर 12 बजे आयोजित भव्य समारोह में पीएम ने रिबन काटकर देश के इस महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट को जनता को समर्पित किया। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री सहित कई गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।




 11 हजार करोड़ की लागत, 3 करोड़ यात्रियों की क्षमता

परियोजना के पहले चरण को लगभग 3300 एकड़ क्षेत्र में विकसित किया गया है, जिसमें एक शानदार टर्मिनल और रनवे तैयार किया गया है। प्रथम चरण के निर्माण में करीब 11 हजार करोड़ रुपये की लागत आई है। उद्घाटन के साथ ही इस टर्मिनल की वार्षिक क्षमता लगभग 3 करोड़ यात्रियों को संभालने की होगी, जिससे दिल्ली-एनसीआर के हवाई यातायात का दबाव काफी कम होने की उम्मीद है।




 


2040 तक बनेगा एशिया का सबसे बड़ा हवाई अड्डा

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट को कुल 52 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में विकसित करने की विस्तृत योजना है। साल 2040 तक इसके चारों चरण पूरे होने का लक्ष्य रखा गया है। पूर्ण विकास के बाद यह चीन के बीजिंग डेक्सिंग इंटरनेशनल एयरपोर्ट (47 वर्ग किमी) को पीछे छोड़कर एशिया का सबसे बड़ा एयरपोर्ट बन जाएगा। अधिकारियों के अनुसार, यहां से वाणिज्यिक उड़ानों का संचालन मई माह से शुरू होने की संभावना है।

20 मिनट में बोर्डिंग: यात्रियों को मिलेगी विश्वस्तरीय सुविधा

इस एयरपोर्ट की सबसे बड़ी विशेषता इसकी सुगम यात्रा प्रक्रिया है। सुरक्षा जांच के बाद यात्रियों को मात्र 60 मीटर लंबा कॉरिडोर पार करना होगा, जिससे प्रवेश से लेकर बोर्डिंग गेट तक पहुँचने में 20 मिनट से भी कम समय लगेगा। वर्तमान में आईजीआई एयरपोर्ट (T3) पर इस प्रक्रिया में 30 मिनट तक का समय लगता है।

तीन प्रमुख एयरलाइंस के साथ करार, चेक-इन काउंटर तैयार

उड़ान संचालन के लिए इंडिगो, एयर इंडिया एक्सप्रेस और अकासा एयर के साथ अनुबंध किया गया है। डिपार्चर एरिया में इन एयरलाइंस के चेक-इन काउंटर पूरी तरह तैयार हैं और स्टाफ ने ट्रायल प्रक्रिया भी शुरू कर दी है। यहां यात्री आधुनिक बैगेज ड्रॉप और बोर्डिंग पास की सुविधाओं का लाभ उठा सकेंगे।

भीलवाड़ा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए संपर्क करें:

समाचार: प्रेम कुमार गढवाल 9413376078 (Email: bhilwarahalchal@gmail.com, व्हाट्सएप: 9829041455)

विज्ञापन: विजय गढवाल 6377364129

संपर्क कार्यालय: भीलवाड़ा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा। फोन: 7737741455

Similar News