रेमंड ग्रुप के पूर्व चेयरमैन विजयपत सिंघानिया का निधन, उद्योग जगत में शोक की लहर
By : bharathalchal
Update: 2026-03-28 19:18 GMT
मुंबई | देश के प्रतिष्ठित औद्योगिक घराने रेमंड ग्रुप के पूर्व चेयरमैन विजयपत सिंघानिया का 87 वर्ष की आयु में मुंबई में निधन हो गया है। परिवार के अनुसार, उन्होंने अत्यंत शांतिपूर्वक अंतिम सांस ली। उनके निधन की सूचना मिलते ही व्यापारिक और सामाजिक गलियारों में शोक की लहर दौड़ गई है।
आज दोपहर चंदनवाड़ी में होगा अंतिम संस्कार
कंपनी प्रवक्ता द्वारा जारी सूचना के अनुसार, विजयपत सिंघानिया का अंतिम संस्कार 29 मार्च, रविवार को मुंबई के चंदनवाड़ी श्मशान में दोपहर 3:00 बजे किया जाएगा। इससे पूर्व, दोपहर 1:30 बजे उनके निवास स्थान हावेली, एलडी रुपारेल मार्ग पर एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया है, जहाँ परिवार के सदस्य, औद्योगिक जगत की हस्तियाँ और करीबी लोग उन्हें अंतिम विदाई देंगे।