लड़कियों पर टिप्पणी कर घिरे अनिरुद्धाचार्य, मुकदमे पर आज फैसला संभव

By :  vijay
Update: 2025-10-06 06:19 GMT

मथुरा लड़कियों की शादी की उम्र को लेकर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के मामले में कथावाचक अनिरुद्धाचार्य के खिलाफ मुकदमा दायर करने वाली अर्जी पर सोमवार को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की कोर्ट में सुनवाई होगी।

आगरा के ताजगंज स्थित नगला महादेव निवासी हिंदू महासभा की जिलाध्यक्ष मीरा राठौर ने बताया कि कथावाचक अनिरुद्धाचार्य ने लड़कियों की शादी की उम्र पर सवालिया निशान लगाते हुए गलत टिप्पणी की थी। अनिरुद्धाचार्य के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए उन्होंने अपने अधिवक्ता के माध्यम से 7 अगस्त 2025 को मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट की कोर्ट में अर्जी दाखिल की। 24 सितंबर 2025 को कोर्ट में सुनवाई हुई।

अनिरुद्धाचार्य का पक्ष रखने के लिए हाईकोर्ट से दो अधिवक्ता आए। कोर्ट में दोनों पक्षों के अधिवक्ताओं ने अपनी दलील दी। इसके बाद अगली सुनवाई के लिए 6 अक्तूबर की तारीख मुकर्रर की थी।

Similar News