भारत में प्रवेश कर रहा चीन का नागरिक गिरफ्तार

By :  vijay
Update: 2025-08-10 18:50 GMT
भारत में प्रवेश कर रहा चीन का नागरिक गिरफ्तार
  • whatsapp icon

महराजगंज भारत नेपाल सीमा सोनौली बॉर्डर के दो नम्बर गली के रास्ते अवैध रूप से भारत में प्रवेश कर रहे चीन के नागरिक को गिरफ्तार किया गया है। रविवार की शाम करीब पांच बजे सोनौली सीमा की पगडंडियों पर एसएसबी 22 वी वाहिनी के जवान रुटीन गश्त पर थे। इस दौरान चीन के नागरिक ने दो नम्बर गली के रास्ते भारत में अवैध रूप से घुसपैठ की कोशिश की।

संदेह होने पर जवानों ने रोक कर आईडी की मांग की तो उसने चाइना का पासपोर्ट दिखाया। चीनी नागरिक की पुष्टि होने के बाद जवानों ने उसे पकड़ लिया और पूछताछ शुरू कर दी। पूछताछ में उसने अपना नाम जहांग योंग, उम्र 62 वर्ष, निवासी शांक्सी चीन बताया।

जब अधिकारियों ने उसके पासपोर्ट की जांच की तो उसका पासपोर्ट 15 नवंबर2024 को जारी हुआ था। समाप्ति 14 नवंबर 2034 को है। नेपाली टूरिस्ट वीजा 25 जुलाई 2025 को समाप्त हो गया है। भारतीय वीजा नहीं मिला।

पता चला कि वह तीन चार दिनों से लुम्बिनी मंदिर में रुका था और गलत तरीके से भारत में प्रवेश कर रहा था। कोतवाल अजित प्रताप सिंह ने बताया कि पकड़े गए चीन के नागरिक के खिलाफ केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है ।

Tags:    

Similar News