इंदिरा गांधी की 108 वीं जयंती पर कांग्रेसजनों ने किया माल्यार्पण

Update: 2025-11-19 11:50 GMT

निंबाहेड़ा -भारत रत्न एवं भारत की पहली महिला प्रधानमंत्री स्वर्गीय  इंदिरा गांधी की 108 वीं जन्म जयंती के अवसर पर बुधवार को नगर के इंदिरा कॉलोनी चौराहे पर स्थित उनकी आदमकद प्रतिमा पर कांग्रेसजनों द्वारा माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए गए। समारोह का वातावरण राष्ट्रभक्ति, आदर और कृतज्ञता से सराबोर रहा, जिसमें बड़ी संख्या में स्थानीय कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए।

सुबह 11 बजे शुरू हुए इस श्रद्धांजलि कार्यक्रम में निंबाहेड़ा नगर पालिका के निवर्तमान अध्यक्ष सुभाष चन्द्र शारदा ने प्रतिमा पर माल्यार्पण अर्पित कर इंदिरा गांधी को नमन किया। उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी भारतीय राजनीति की वह विराट हस्ती थीं, जिनके नेतृत्व में देश ने न केवल राष्ट्रीय सुरक्षा के मोर्चे पर अभूतपूर्व सफलताएँ हासिल कीं, बल्कि हरित क्रांति और बैंक राष्ट्रीयकरण जैसे दूरगामी निर्णयों से देश की आर्थिक व सामाजिक संरचना भी मजबूत हुई।

शारदा ने कहा, “इंदिरा गांधी ने भारत की एकता, अखंडता और आत्मनिर्भरता को सुदृढ़ करने में जो ऐतिहासिक योगदान दिया, वह सदैव देशवासियों को प्रेरित करता रहेगा।”

कार्यक्रम के अंत में उपस्थित कांग्रेसजनों ने “इंदिरा गांधी अमर रहें”, “जब तक सूरज चाँद रहेगा,इंदिरा का नाम रहेगा” जैसे गगनभेदी नारे लगाए। साथ ही इंदिरा गांधी के आदर्शों पर चलते हुए समाज व जनहित के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प भी दोहराया।

Similar News