कल आ सकता है फैसला ,लालू परिवार पर 7 साल तक की जेल का खतरा,

By :  vijay
Update: 2025-10-12 13:20 GMT


राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव, पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव रविवार सुबह दिल्ली के लिए रवाना हो गए। इस यात्रा को लेकर राजनीतिक हलचल के साथ-साथ कानूनी एंगल भी बहुत अहम है।

दरअसल, कल यानी 13 अक्टूबर को दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट में बहुचर्चित लैंड फॉर जॉब घोटाले से जुड़े मामले में फैसला सुनाया जा सकता है।

Land For Job Case: क्या है मामला?

लालू परिवार का दिल्ली जाना मुख्यतः इस कानूनी वजह से है। लंबे समय से कोर्ट में चल रहे इस मामले में लालू यादव, राबड़ी देवी और तेजस्वी यादव सहित कई अन्य आरोपी हैं। आरोप है कि 2004 से 2009 तक जब लालू यादव रेल मंत्री थे, उन्होंने रेलवे में ग्रुप-डी की नौकरियों के बदले कुछ लोगों से संपत्तियां और जमीन अपने या अपने परिवार के नाम करवाई।

अगर आरोप सही साबित हुए, तो लालू परिवार को 7 साल तक की सजा का खतरा है। यह मामला राजनीतिक और कानूनी दोनों दृष्टियों से बेहद संवेदनशील माना जा रहा है।

Similar News