रूस में 3 बार लगे भूकंप के झटके! हिलती रही धरती, सुनामी की चेतावनी
रूस में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। रूस के प्रशांत अपतटीय क्षेत्र में रविवार (20 जुलाई) को तीन बार भूकंप आने के बाद सुनामी की चेतावनी जारी की गई है। रिक्टर स्केल पर एक भूकंप की तीव्रता 7.4 मापी गई है। भूकंप आने के बाद कई सेकंड तक धरती हिलती रही। अमेरिकी भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण ने कहा कि रविवार (20 जुलाई) को रूस के सुदूर पूर्व तट पर तीन शक्तिशाली भूकंप आए। इसके बाद सुनामी की चेतावनी जारी हो गई है।
7.4 से पहले 5.0 तीव्रता और 6.7 तीव्रता के दो भूकंप आए थे। लेकिन ये झटके हल्के होने की वजह से सुनामी की चेतावनी जारी नहीं की गई थी। 7.4 तीव्रता वाले भूकंप के बाद USGS ने चेतावनी दी है कि प्रशांत महासागर में पेट्रोपावलोव्स्क-कामचत्स्की शहर के पास भूकंप के केंद्र के 300 किलोमीटर (186 मील) के भीतर खतरनाक सुनामी लहरें उठने की आशंका हैं।
बड़े भूकंप का केंद्र पेट्रोपावलोव्स्क-कामचत्स्की शहर के 144 किलोमीटर पूर्व में 20 किलोमीटर की गहराई में था। इस शहर की आबादी 1,80,000 है। इससे कुछ मिनट पहले नजदीकी इलाके में 6.7 तीव्रता का भूकंप आया था। इससे पहले 5.0 तीव्रता वाला भूकंप आया था।
भूकंप के दौरान फिलहाल जान-माल की हानि की कोई खबर सामने नहीं आई है। भूकंप के झटकों की वजह से समुद्र में सुनामी उठने की आशंका बढ़ गई है। रूस के अलावा अमेरिका के हवाई द्वीप पर भी सुनामी का अलर्ट जारी किया गया है। जर्मन रीसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंस (GFZ) ने बताया कि रूस के कामचटका एरिया में स्थित पूर्वी तट के पास भूकंप आया था।
USGS (United States Geological Survey) वेबसाइट के अनुसार, रविवार को पेट्रोपावलोव्स्क-कामचत्स्की के तट पर एक ही क्षेत्र में 32 मिनट के अंतराल में तीन शक्तिशाली भूकंप आए। aljazeera.com ने बताया कि रूस के साथ-साथ संयुक्त राज्य अमेरिका के हवाई (Hawaii) राज्य में भी सुनामी की चेतावनी जारी की गई है।
भूकंप के दो झटकों की तीव्रता 6.7 और एक की तीव्रता 7.4 दर्ज की गई। यूएसजीएस मॉनिटर के अनुसार, इससे 30 मिनट से भी कम समय पहले उसी क्षेत्र में 5.0 तीव्रता का एक भूकंप भी आया था। इसके तुरंत बाद तीन झटके भी दर्ज किए गए, जिनमें से एक की तीव्रता 6.6 थी।
जर्मनी के जीएफजेड मॉनिटर ने भी पुष्टि की है कि रविवार को कामचटका क्षेत्र के पूर्व में कम से कम एक 6.7 तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया था। जीएफजेड ने बाद में इसे 7.4 तीव्रता का बताया। यह शहर प्रशांत महासागर के सामने जापान के उत्तर-पूर्व में और अमेरिकी राज्य अलास्का के पश्चिम में कामचटका एरिया में स्थित है।
