चुनाव आयोग का नया आदेश: डाक मत-पत्र की गिनती अब अंतिम दौर से पहले
By : vijay
Update: 2025-09-25 12:57 GMT
नई दिल्ली। चुनाव आयोग ने चुनावों में डाक मत-पत्र (PB) और इलेक्ट्रॉनिक विधि से भेजे गए डाक मत-पत्र (ईटीPB) की गिनती के तरीके में बदलाव किया है। अब इन मतपत्रों की गिनती मतगणना शुरू होने के समय नहीं, बल्कि ईवीएम मतों की अंतिम दो दौर की गिनती से पहले पूरी की जाएगी।
आयोग के अनुसार, संबंधित मतगणना केंद्रों पर डाक मत-पत्रों की पूरी गिनती होने के बाद ही ईवीएम और VVPAT के अंतिम दो दौर की गिनती की जाएगी। इससे मतगणना प्रक्रिया अधिक व्यवस्थित और पारदर्शी होगी।