8 वें वेतन आयोग पर भड़के सरकारी कर्मचारी, 14 अक्टूबर को देशभर में हड़ताल

By :  vijay
Update: 2025-09-24 11:26 GMT

 

दिल्ली .त्योहारों के मौसम में जहां सरकारी कर्मचारी महंगाई भत्ता (DA) और दिवाली बोनस की उम्मीद लगाए बैठे थे, वहीं सरकार की चुप्पी ने उनका गुस्सा और बढ़ा दिया है। कर्मचारियों का कहना है कि लंबे समय से वेतन संशोधन की मांग लंबित है, लेकिन केंद्र सरकार लगातार फाइल दबाए बैठी है।

देशव्यापी प्रदर्शन का ऐलान

ऑल इंडिया डिफेंस इम्प्लॉइज फेडरेशन (AIDEF) ने 14 अक्टूबर 2025 को "देशव्यापी विरोध दिवस" मनाने की घोषणा की है। संगठन ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार 8वें वेतन आयोग की अधिसूचना जारी करने में टालमटोल कर रही है। इसका असर न सिर्फ लाखों सरकारी कर्मचारियों बल्कि पेंशनभोगियों पर भी पड़ रहा है।

कर्मचारियों की प्रमुख मांगें

8वें वेतन आयोग की अधिसूचना तुरंत जारी की जाए।

महंगाई भत्ता (DA) में बढ़ोतरी का ऐलान किया जाए।

त्योहारों से पहले दिवाली बोनस दिया जाए।

कर्मचारियों का तर्क

कर्मचारियों और पेंशनर्स का कहना है कि—

महंगाई, स्वास्थ्य और शिक्षा की बढ़ती लागत के बीच वेतन संशोधन बेहद जरूरी है।

सांसदों और विधायकों का वेतन तो समय-समय पर स्वतः संशोधित हो जाता है, लेकिन सरकारी कर्मचारी दशकों तक इंतजार करते रहते हैं।

सरकार को इस असमानता को खत्म कर तत्काल समाधान निकालना होगा।

Similar News