कानपुर में अंगीठी जलाने से दम घुटने से चार श्रमिकों की मौत

By :  vijay
Update: 2025-11-20 10:04 GMT

कानपुर। पनकी इंडस्ट्रियल एरिया में अंगीठी जलाकर सो रहे चार दोस्तों की दम घुटने से दर्दनाक मौत हो गई। कमरे में वेंटिलेशन नहीं होने के कारण धुएं से चारों की जान चली गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने निरीक्षण किया और पुलिस कमिश्नर रघुवीर लाल भी घटनास्थल पर पहुंचे।

मृतकों की पहचान 32 वर्षीय अनिल वर्मा, 22 वर्षीय संजू सिंह, 23 वर्षीय राहुल सिंह और 28 वर्षीय अंसारी के रूप में हुई है। सभी श्रमिक उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले के थाना तरकुलवा तौकलपुर के निवासी थे। दोस्तों ने बताया कि बुधवार की शाम को तीन लोग अपने घर चले गए थे, जबकि चार लोग कमरे में ही रुके थे। उन्होंने तसले में जलता हुआ कोयला कमरे के अंदर रख लिया, जिसके कारण दम घुटने से उनकी मौत हो गई।


Similar News