50 फिट ऊंचे होर्डिंग पर साइकिल चलाते हुए बनाई वीडियो, अब योगी की पुलिस ने जारी किया आदेश

Update: 2025-04-13 07:20 GMT
50 फिट ऊंचे होर्डिंग पर साइकिल चलाते हुए बनाई वीडियो, अब योगी की पुलिस ने जारी किया आदेश
  • whatsapp icon

  रामपुर। पार्टी के प्रति दीवानगी कहे या कुछ और। सपा कार्यकर्ता राम बहादुर सागर ने घर की छत पर होर्डिंग लगवाया। इसके ऊपर सपा का चुनाव चिह्न साइकिल लगाई। यह होर्डिंग करीब 50 फीट की ऊंचाई पर लगाया गया है। साइकिल चलाते हुए वीडियो ड्रोन कैमरे से अपना शूट कराया। चार दिन पहले बना यह वीडियो अब प्रसारित हो रहा है। वीडियो में वह साइकिल पर बैठकर हाथ में पार्टी का झंडा भी थामे नजर आ रहा है।

एसपी विद्यासागर मिश्र ने बताया कि वीडियो की जानकारी है। यह गंभीर मामला है। पुलिस को जांच करने के निर्देश दिए गए हैं। यदि वीडियो सही पाया जाता है तो कार्रवाई की जाएगी।

सागर समाजवादी बाबा साहेब अंबेडकर वाहिनी के सचिव भी हैं। इस समय सपा की ओर से गांव-गांव पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) पंचायत का आयोजन किया किया जा रहा है।

Similar News