बेगूसराय में ट्रेन से कटकर 4 लोगों की दर्दनाक मौत, मच गई चीख-पुकार

By :  vijay
Update: 2025-10-22 16:58 GMT

बेगूसराय। बुधवार देर शाम बेगूसराय जिले में एक दर्दनाक रेल हादसे में 4 लोगों की मौत हो गई। घटना साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र के रहुआ डाला के पास हुई। मेला देखकर लौटते समय चारों लोग रेलवे ट्रैक पार कर रहे थे, तभी अचानक ट्रेन आ गई और सभी उसकी चपेट में आ गए।

मृतकों की पहचान —

धर्मदेव महतो (45 वर्ष)

उनका नाती (7 वर्ष)

रोशनी कुमारी (पिता मदन महतो)

रीता देवी (पति मदन महतो) — के रूप में हुई है।

जानकारी के अनुसार रेलवे लाइन के दोनों ओर पानी भरा होने के कारण सभी लोग ट्रैक से होकर गुजर रहे थे। तभी बरौनी से खगड़िया की ओर जा रही ट्रेन ने उन्हें टक्कर मार दी। मौके पर ही चारों की मौत हो गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर चीख-पुकार मच गई और इलाके में मातम पसर गया।

स्थानीय पुलिस और रेलवे के अधिकारी मौके पर पहुंचे और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। हादसे के बाद रेल आवागमन कुछ समय के लिए बाधित भी रहा।

Similar News