पाकिस्तान: LPG स्मगलिंग का सच उजागर करने पर सीनियर पत्रकार को सड़कों पर दौड़ाकर पीटा, आधे घंटे में दर्ज हुआ केस

Update: 2026-03-20 17:36 GMT


कराची। पड़ोसी देश पाकिस्तान से प्रेस की आजादी पर हमले की एक खौफनाक और चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहाँ सच बोलना एक वरिष्ठ पत्रकार के लिए बेहद भारी पड़ गया। सीनियर पत्रकार नादिर खान ने जैसे ही कराची पोर्ट पर एलपीजी (LPG) की कथित स्मगलिंग से जुड़ी एक बेहद संवेदनशील खबर प्रकाशित की, महज आधे घंटे के भीतर उनके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया।

आरोप है कि केस दर्ज होने से पहले नादिर खान को सड़कों पर दौड़ा-दौड़ाकर बेरहमी से पीटा गया। इस घटना ने पाकिस्तान में मीडिया की सुरक्षा और अभिव्यक्ति की आजादी पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। यह मामला न सिर्फ एक पत्रकार पर हमला है, बल्कि यह इस बात की भी डरावनी तस्वीर पेश करता है कि सच उजागर करने की कीमत कितनी भारी हो सकती है।

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच एनर्जी पर उथल-पुथल

गौरतलब है कि इन दिनों अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते युद्ध के तनाव के कारण पूरी दुनिया में गैस और तेल (एनर्जी) को लेकर जबरदस्त उथल-पुथल मची हुई है। ऐसे समय में ईंधन की स्मगलिंग की खबर बेहद संवेदनशील मानी जा रही थी।

मानवाधिकार परिषद ने की कड़ी निंदा, बताया डराने की कोशिश

इस घटना की ‘ह्यूमन राइट्स काउंसिल’ (HRC) ने कड़ी निंदा की है और इसे पत्रकारों को डराने-धमकाने की सोची-समझी कोशिश बताया है। NCCIA के बर्ताव पर गहरी चिंता जताते हुए, पाकिस्तान की HRC ने कहा, “यह बहुत हैरानी की बात है कि इतनी संवेदनशील और बड़ी खबर को बिना किसी ठोस जांच के इतने कम समय में गलत साबित कर दिया गया, और इसके बजाय पत्रकार को निशाना बनाया गया।”

काउंसिल ने आगे कहा कि "खबर में उजागर किए गए दो बड़े नामों को बचाने के लिए इस तरह से लॉ एनफोर्समेंट एजेंसियों का इस्तेमाल प्रेस की आजादी पर सीधा हमला और पत्रकारों को डराने की कोशिश है।”

भीलवाड़ा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए संपर्क करें:

समाचार: प्रेम कुमार गढवाल 9413376078 (Email: bhilwarahalchal@gmail.com, व्हाट्सएप: 9829041455)

विज्ञापन: विजय गढवाल 6377364129

संपर्क कार्यालय: भीलवाड़ा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा

फोन: 7737741455

Similar News