प्रधानमंत्री झुके भी हैं और थके भी हैं, कांग्रेस ने इंटरव्यू को बताया इमेज मैनेजमेंट की कोशिश

Update: 2026-02-15 17:00 GMT

नई दिल्ली  प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हालिया इंटरव्यू को लेकर कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने तीखा हमला बोला है। उनका कहना है कि इस साल का केंद्रीय बजट कमजोर साबित हुआ है और इससे सरकार की नीतियों में थकान साफ दिखाई देती है। जयराम रमेश के अनुसार, बजट पेश होने के बाद बाजारों की प्रतिक्रिया नकारात्मक रही और निवेशकों पर इसका खास असर नहीं पड़ा। इसी वजह से प्रधानमंत्री ने बजट के करीब दो हफ्ते बाद इंटरव्यू दिया। उनका कहना है कि यह इंटरव्यू ऐसे समय आया है, जब संसद में भी बजट की कड़ी आलोचना हुई थी।

'पहले से तय सवाल-जवाब वाला एक पीआर अभ्यास'

उन्होंने आरोप लगाया कि प्रधानमंत्री के इंटरव्यू में ठोस जवाबों की जगह सिर्फ आकर्षक 'वन-लाइनर' बातें थीं, जिनका जमीन पर ज्यादा मतलब नहीं है। उनका कहना है कि यह कोई स्वतंत्र इंटरव्यू नहीं था, बल्कि पहले से तय सवाल-जवाब वाला एक 'पीआर अभ्यास' था। जयराम रमेश ने यह भी कहा कि अमेरिका के साथ व्यापार समझौते को लेकर सरकार दबाव में है। उनका आरोप है कि इस समझौते में किसानों के हितों से समझौता किया गया है और सरकार अब लोगों का ध्यान भटकाने की कोशिश कर रही है।

Similar News