आंध्र प्रदेश में भ्रष्टाचार पर ACB की बड़ी स्ट्राइक: रिटायर अधिकारी के पास मिली 50 करोड़ की काली कमाई
आंध्र प्रदेश में भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने पंचायत राज विभाग के रिटायर अधिकारी कल्लेपल्ली श्रीनिवास राव के ठिकानों पर छापेमारी की। इस दौरान टीम ने 50 करोड़ रुपये से अधिक की अवैध संपत्ति का खुलासा किया है। शुरुआती जांच में सामने आया कि उनकी संपत्ति घोषित आय के मुकाबले कई गुना अधिक है।
35 साल की सेवा और करोड़ों का साम्राज्य श्रीनिवास राव 1990 से विभाग में सेवाएं दे रहे थे और 31 दिसंबर 2025 को विशाखापत्तनम से सुपरिंटेंडेंट इंजीनियर (SE) के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। विश्वसनीय सूचना के आधार पर ACB ने विशाखापत्तनम, सलूरू और हैदराबाद में श्रीनिवास राव, उनके परिजनों और करीबी सहयोगियों से जुड़े ठिकानों पर एक साथ छापेमारी की। यह राज्य की अब तक की सबसे बड़ी बरामदगियों में से एक मानी जा रही है।
छापेमारी में कुबेर का खजाना बरामद ACB अधिकारियों को तलाशी के दौरान बड़ी मात्रा में नकदी और जेवरात मिले हैं। बरामदगी की सूची में ढाई किलो सोना, 20 किलो चांदी और 61.87 लाख रुपये नकद शामिल हैं। इसके अलावा करोड़ों रुपये की जमीन के कागजात और अहम दस्तावेज भी जब्त किए गए हैं। फिलहाल संदिग्ध सामग्रियों की फॉरेंसिक जांच की जा रही है और भ्रष्टाचार के इस बड़े नेटवर्क को खंगाला जा रहा है।
भीलवाड़ा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए संपर्क करें: समाचार: प्रेम कुमार गढवाल 9413376078 (Email: bhilwarahalchal@gmail.com, व्हाट्सएप: 9829041455) विज्ञापन: विजय गढवाल 6377364129 संपर्क कार्यालय: भीलवाड़ा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा फोन: 7737741455