महिलाएं न करें ये गलतियां कजरी तीज के दिन ,पति से होने लगेंगे झगड़ें

Update: 2025-08-11 03:49 GMT

 

महिलाओं के लिए तीज व्रत बहुत ही महत्वपूर्ण होता है। हर साल हरियाली तीज, कजरी तीज और हरतालिका तीज पड़ती हैं। कजरी तीज भाद्रपद माह में आती है। इस साल कजरी तीज 12 अगस्त को मनाई जाएगी। इस दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती है।

धार्मिक मान्यता है कि कजरी तीज पर व्रत रखने से दांपत्य जीवन अच्छा होता है। घर में सुख-समृद्धि आती है। अविवाहित कन्याएं भी व्रत योग्य वर की प्राप्ति में रखती है। इस दिन माता पार्वती व भगवान शिव की पूजा का महत्व है।

 

  

इस दिन व्रत के दौरान कुछ महिलाएं अनजाने में ऐसे काम कर लेती हैं, जिनसे उनके दांपत्य जीवन में कलह शुरू हो जाती है। पति से छोटी-छोटी बातों में झगड़े होने लगते हैं। ऐसे में हम आपको इस आर्टिकल में बताएंगे कजरी तीज आपको क्या नहीं करना चाहिए?

कजरी तीज में क्या नहीं करें?

इस दिन सफेद और काले रंग के वस्त्र या आभूषण न पहनने चाहिए।

व्रत कर रहीं महिलाओं को दिन में सोना, गुस्सा और नकारात्मक विचारों से दूर रहना चाहिए।

नाखून या बाल काटने और बालों को धोने से बचना चाहिए।

इस व्रत में अन्न और जल दोनों का त्याग कर निर्जला उपवास करना शुभ माना जाता है।

पूजा के समय कजरी तीज व्रत कथा का पाठ अवश्य करें।

पूजा के बाद झूला झूलना बहुत ही शुभ माना जाता है।

व्रत खोलने से पहले शिव-पार्वती की पूजा करें। 3 या 5 कन्याओं को भोजन कराएं।

इस दिन झाड़ू न लगाएं। इसे अशुभ माना जाता है।

Tags:    

Similar News