सप्ताह में अब पांच दिन दरबार लगाएंगे पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री, इस तरह लगेगी अब अर्जी

By :  naresh
Update: 2025-09-10 14:42 GMT



छतरपुर। बागेश्वर धाम में आने वाले श्रद्धालुओं के मन में हमेशा यह सवाल रहता था कि कथावाचक पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का दरबार कब लगेगा और उनके दर्शन किस दिन होंगे। अब इस उत्सुकता का समाधान खुद शास्त्री जी ने कर दिया है।

धाम में अब सप्ताह के सात में से पांच दिन दरबार लगाया जाएगा। इसमें नई अर्जियां, पुरानी पेशियां और प्रेतराज दरबार शामिल होंगे। इस संबंध में पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने एक वीडियो जारी कर नई नियमावली भी साझा की है।

सात दिन की नियमावली (शेड्यूल)

दिन दरबार / गतिविधि

सोमवार दरबार (नई अर्जियां और पुरानी पेशियां)

मंगलवार प्रेतराज दरबार (भीड़ अधिक)

बुधवार दरबार (सामान्य अर्जियां)

गुरुवार दरबार (विशेष पेशियां)

शुक्रवार दरबार (सामान्य अर्जियां)

शनिवार प्रेतराज दरबार (अत्यधिक भीड़)

रविवार किसी से मुलाकात नहीं, धाम की व्यवस्थाओं पर ध्यान

शास्त्री जी का कहना

अब श्रद्धालुओं को यह तय करने में आसानी होगी कि उन्हें किस दिन धाम पहुंचना है। रविवार को कोई दरबार नहीं लगेगा, इस दिन शास्त्री जी केवल धाम की व्यवस्थाओं और सेवा कार्यों पर ध्यान देंगे।


Similar News