साल 2026 का पहला सूर्य ग्रहण: जानें आपकी राशि पर क्या होगा

Update: 2026-02-16 11:24 GMT

  वर्ष 2026 का पहला सूर्य ग्रहण 17 फरवरी, मंगलवार को लगने जा रहा है। फाल्गुन अमावस्या के दिन होने वाली यह खगोलीय घटना शाम 5:26 बजे से शुरू होकर शाम 7:57 बजे तक रहेगी। हालांकि, यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा, जिसके कारण इसका सूतक काल मान्य नहीं होगा, लेकिन ग्रहों की स्थिति के चलते सभी 12 राशियों पर इसका ज्योतिषीय प्रभाव अवश्य पड़ेगा।राशियों पर प्रभाव: किसे लाभ, किसे सावधानी?राशिप्रभाव और सुझाव ।

 राशि प्रभाव और सुझाव

मेष करियर में नई जिम्मेदारियां मिलेंगी और आर्थिक स्थिति में सुधार होगा।

वृषभ तनाव बढ़ सकता है। निवेश से बचें और परिवार में तालमेल बनाए रखें।

मिथुन खर्चों में बढ़ोतरी संभव है। स्वास्थ्य या यात्रा पर धन व्यय हो सकता है।

कर्क अटका हुआ काम पूरा होगा। परिवार या संतान की ओर से शुभ समाचार मिलेगा।

सिंह विशेष सावधानी बरतें। साझेदारी में विवाद हो सकता है, किसी पर अंधविश्वास न करें।

कन्या निवेश के लिए समय उत्तम है। मकान, वाहन सुख और नौकरी में प्रमोशन के योग हैं।

तुला सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। आपकी बातों का प्रभाव बढ़ेगा और प्रेम संबंध मजबूत होंगे।

वृश्चिक पुराने विवादों से मुक्ति मिलेगी। धन लाभ के साथ आत्मविश्वास में वृद्धि होगी।

धनु व्यापार में विस्तार होगा, हालांकि कामकाज में कुछ छोटी बाधाएं आ सकती हैं।

मकर वरिष्ठों का सहयोग मिलेगा और लंबे समय से रुके हुए कार्य संपन्न होंगे।

कुंभ विशेष सावधानी: ग्रहण इसी राशि में है, अतः मानसिक तनाव और विवादों से दूर रहें।

मीन अचानक धन लाभ के योग हैं, लेकिन लव पार्टनर से मुलाकात में अड़चनें आ सकती हैं।

   ग्रहण के दौरान क्या करें?

-ग्रहण काल में पूजा-पाठ और मंत्र जाप करें

- नकारात्मक विचारों से दूर रहें

- कोई बड़ा निवेश या निर्णय टाल दें

-जरूरतमंदों को दान करना शुभ माना जाता है 

Similar News