9 दिवसीय भव्य रामकथा का आयोजन 3 अक्टूबर से

By :  vijay
Update: 2025-09-28 12:01 GMT

उदयपुर,  हलचल । हिरण मगरी सेक्टर 14 स्थित रुद्रेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण, जे के ब्लॉक में 9 दिवसीय "रामकथा" का आयोजन 3 अक्टूबर शुक्रवार से प्रारंभ होने जा रहा है। कथा का वाचन 45 वर्षों से रामकथा करने वाले पुष्कर दास महाराज करेंगे। यह आयोजन रुद्रेश्वर महादेव विकास समिति एवं समस्त क्षेत्र वासियों की ओर से किया जा रहा है। कथा की सभी तैयारियां संपूर्ण हो चुकी है। मंदिर समिति संरक्षक महेश त्रिवेदी ने बताया कलश यात्रा 3 अक्टूबर शुक्रवार को प्रात: 9 बजे 201 कलश के साथ सोमेश्वर महादेव मंदिर, 3 बटा, बावड़ी वाला पार्क से प्रारंभ होकर कथा स्थल तक पहुंचेगी। यात्रा में सभी महिलाएं पीले वस्त्र में उपस्थित होगी। कलश यात्रा में सभी तरह की सुंदर झांकी के दर्शन भी प्राप्त होंगे। कथा का समय प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से 5 बजे तक रहेगा। रविवार को अध्यक्ष मनोज भट्ट के निर्देशन में बैठक सम्पन्न हुई।

Similar News