भगवान शिव के ये मंत्र दूर करते हैं हर कष्ट

Update: 2025-06-29 19:20 GMT

आज भगवान शिव का प्रिय वार सोमवार है यानि भोले बाबा को प्रसन्न करने का बहुत अच्छा मौका है। यदि आप श्रद्धा और विश्वास के साथ देवों के देव महादेव की पूजा करेंगे तो तन, मन और धन से जुड़ा हर कष्ट दूर होगा। भगवान शिव की कृपा सदा आप पर बरसती रहेगी।


Shiva Mantra: शिवपुराण के अनुसार शरणाक्षर मंत्र ॐ नमः शिवाय को संसार के हर कष्ट को दूर करने वाला मंत्र बताया गया है। इसके जाप से जीवन की सभी इच्छाओं को पूरा किया जा सकता है।

  शिव पूजन में मंत्र का पाठ शुभ माना जाता है, किन्तु इसका तात्पर्य यह कदापि नहीं है कि जो मंत्र नहीं जानता है वह पूजा नहीं कर सकता। दरअसल भगवान भोलेनाथ भाव के भूखे हैं। केवल विश्वास एवं श्रद्धा होनी चाहिए। मंत्र पढ़े बिना भी भगवान शिव की आराधना की जा सकती है। समस्त पूजन सामग्री भगवान को अर्पित की जा सकती है। भगवान भोलेनाथ ने स्वयं कहा है कि जो भक्तिभाव से बिना किसी वेद मंत्र के उच्चारण किए मात्र पत्र, पुष्प, फल अथवा जल समर्पित करता है उसके लिए मैं अदृश्य नहीं होता हूं और वह भी मेरी दृष्टि से कभी ओझल नहीं होता है।

 

शिवलिंग को विधिपूर्वक स्नान करवाकर, उस स्नान वाले जल का तीन बार जो भी व्यक्ति आचमन करता है उसके तीनों अर्थात शारीरिक, मानसिक तथा वाचिक पाप तत्काल नष्ट हो जाते हैं।

Tags:    

Similar News

साल 2026 का पहला सूर्य ग्रहण 17 फरवरी को:: आसमान में दिखेगा 'रिंग ऑफ फायर' का अद्भुत नजारा