मैं गिरी, फिर उठी, आहत हुई, लेकिन जिंदा हूं', मलाइका अरोड़ा ने शेयर किया क्रिप्टिक पोस्ट

Update: 2025-06-23 06:00 GMT

 अभिनेत्री मलाइका अरोड़ा ने आज रविवार को एक क्रिप्टिक पोस्ट शेयर किया है। इसमें वे आत्मविश्वासी महिलाओं के बारे में जिक्र करती नजर आई हैं।मलाइका अरोड़ा सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं। इस प्लेटफॉर्म पर वे अक्सर अपने स्टाइलिश लुक शेयर करती हैं। आज रविवार को उन्होंने एक पोस्ट शेयर किया है। यूं तो उन्होंने हफ्तेभर के अपनी फोटोज शेयर की हैं, मगर इसी में एक पोस्टर उन्होंने ऐसा शेयर किया है, जिसने ध्यान आकर्षित किया है।

 

Full View


दोस्तों के साथ बिताए खूबसूरत पल

मलाइका अरोड़ा ने आज रविवार को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से कुछ फोटोज शेयर की हैं। वे अपने दोस्तों के साथ पार्टी करती दिख रही हैं। अपना पसंदीदा खाना एंजॉय कर रही हैं। कुछ फोटोज में उनके बेटे अरहान भी हैं। मगर, इन्हीं फोटोज में एक पोस्ट है, जिसमें मजबूत महिलाओं को लेकर एक कोट लिखा है।

 



 


क्रिप्टिक पोस्ट में कही दिल की बात

साझा किए गए पोस्ट के साथ मलाइका ने लिखा है, 'क्या मजेदार वीक रहा। शुक्रगुजार हूं'। इसके अलावा उन्होंने जो एक पोस्टर शेयर किया है, उस पर लिखा है, 'मैं गिरती हूं, उठती हूं, गलतियां करती हूं, जीती हूं, सीखती हूं, मैं आहत हुई, लेकिन मैं जिंदा हूं। मैं इंसान हूं, मैं परफेक्ट नहीं हूं, लेकिन मैं आभारी हूं। मुझे भरोसा है, मुझे विश्वास है। मैं एक पैर दूसरे के आगे रखना जारी रखूंगी, क्योंकि मजबूत महिलाएं यही करती हैं'।

 

कई साल अर्जुन कपूर को किया डेट

बता दें कि अरबाज खान से तलाक के बाद मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन कपूर को डेट किया। दोनों का अफेयर इंडस्ट्री में खूब चर्चा में रहा। उम्र के अच्छे-खासे फासले के बावजूद दोनों के बीच काफी अच्छी बॉन्डिंग रही। हालांकि, दोनों का अब ब्रेकअप हो चुका है और दोनों अब अपनी-अपनी जिंदगी में आगे बढ़ गए हैं।

 

नेटिजन्स ने की तारीफ

मलाइका के इस पोस्ट पर यूजर्स के कमेंट आ रहे हैं और वे अभिनेत्री का हौसला बढ़ा रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है, 'फिटनेस से लेकर जिंदगी के प्रति नजरिए तक आप हर मामले में प्रेरित करती हो'। एक यूजर ने लिखा, 'आप सबसे जुदा हो। बहुत मजबूत। हमेशा ऐसी बनी रहिए'।

Similar News