कन्नड़ फिल्म ‘केडी: द डेविल’ के हिंदी गीत पर विवाद: नोरा फतेही सहित मेकर्स के खिलाफ शिकायत दर्ज

Update: 2026-03-18 07:40 GMT


मुंबई/मीरा रोड। कन्नड़ फिल्म ‘केडी: द डेविल’ के एक हिंदी गीत को लेकर कानूनी विवाद गहराता जा रहा है। गीत के बोल और चित्रण पर कड़ी आपत्ति जताते हुए मुंबई के मीरा रोड स्थित पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई गई है। मामले की गंभीरता को देखते हुए यह विवाद अब अदालत और राष्ट्रीय महिला आयोग तक पहुँचने की स्थिति में है।

महिलाओं के वस्तुकरण और गलत चित्रण का आरोप

शिकायतकर्ता वकील ने एनडीटीवी से खास बातचीत में बताया कि उन्होंने फिल्म के संगीतकार, गायक, निर्देशक, निर्माता और अभिनेत्री नोरा फतेही के खिलाफ मोर्चा खोला है। वकील का आरोप है कि गाने में महिलाओं को 'वस्तु' (Object) के रूप में पेश किया गया है, जो बेहद शर्मनाक है। उन्होंने कहा, "हम एक युवा देश 'यंगिस्तान' में रह रहे हैं। अगर इस तरह के कृत्यों को बढ़ावा दिया गया, तो समाज में अपराध की दर बढ़ेगी क्योंकि ऐसी गंदी चीजें सामान्य मान ली जाएंगी।"

नोरा फतेही की जिम्मेदारी पर उठाए सवाल

शिकायत में विशेष रूप से अभिनेत्री नोरा फतेही का नाम शामिल किया गया है। वकील के अनुसार, नोरा एक महिला हैं और समाज में उनका बहुत बड़ा प्रभाव है। ऐसे में महिलाओं का गलत प्रतिनिधित्व करने वाले गीतों को बढ़ावा देना उनकी गैर-जिम्मेदारी को दर्शाता है। शिकायतकर्ता अब इस मामले को राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) के समक्ष भी ले जाने की तैयारी कर रही हैं ताकि फिल्म के हिंदी संस्करण में इस तरह के कंटेंट पर रोक लगाई जा सके।

भीलवाड़ा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए संपर्क करें:

समाचार: प्रेम कुमार गढवाल 9413376078

(Email: bhilwarahalchal@gmail.com, व्हाट्सएप: 9829041455)

विज्ञापन: विजय गढवाल 6377364129

संपर्क कार्यालय: भीलवाड़ा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा

फोन: 7737741455

Similar News