अभिनय के बाद अब सुरों का जादू: अभिनेता राज जांगिड़ बने गायक, बाबा बावळिया के भजनों को दी आवाज
जयपुर हलचल। राजस्थान के कला जगत से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। दर्जनों हिंदी व राजस्थानी फिल्मों और धारावाहिकों में अपनी अदाकारी का लोहा मनवा चुके प्रसिद्ध अभिनेता राज जांगिड़ अब एक नई पारी की शुरुआत करने जा रहे हैं। राजकीय सम्मान से सम्मानित अभिनेता राज जांगिड़ ने अब गायकी के क्षेत्र में कदम रखते हुए प्रसिद्ध संत बाबा बावळिया के भजनों को अपनी आवाज दी है।
शेखावाटी क्षेत्र के बुगाला में जन्मे और चिड़ावा स्थित चमत्कारिक संत बावळिया बाबा (पंडित गणेशनारायण जी) की महिमा पर आधारित इन भजनों की रिकॉर्डिंग जयपुर के डायमंड रिकॉर्डिंग स्टूडियो में संपन्न हुई। इन भजनों को राजस्थान के विख्यात लेखक, निर्देशक और अभिनेता क्षितिज कुमार (फिल्म 'नखराळो देवरियो' व 'सुपातर बिंदणी' फेम) ने लिखा और संगीतबद्ध किया है।
नवोदित सिंगर सुमन जयपुरी ने भी मिलाया सुर
इस भजन संग्रह में राज जांगिड़ के साथ नवोदित गायिका सुमन जयपुरी ने भी अपनी मधुर आवाज का जादू बिखेरा है। गीतकार व निर्देशक क्षितिज कुमार ने बताया कि बाबा बावळिया के भक्त पूरी दुनिया में फैले हैं, जिनमें बड़े उद्यमियों से लेकर आमजन तक शामिल हैं। हर वर्ष आयोजित होने वाले मेले में लाखों श्रद्धालु उमड़ते हैं, जिन्हें ध्यान में रखकर यह संग्रह तैयार किया गया है। इस विशेष भजन संग्रह के निर्माता प्रदीप सोनी हैं और रिकॉर्डिस्ट रघुनन्दन सोनी हैं।
भीलवाड़ा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए संपर्क करें:
समाचार: प्रेम कुमार गढवाल 9413376078 (Email: bhilwarahalchal@gmail.com, व्हाट्सएप: 9829041455)
विज्ञापन: विजय गढवाल 6377364129
संपर्क कार्यालय: भीलवाड़ा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा फोन: 7737741455
