व्हील ऑफ फॉर्च्यून’ में अक्षय कुमार की नसीहत:: मोबाइल की लत को बताया 'खतरनाक जाल', माता-पिता को दी बड़ी चेतावनी

Update: 2026-02-28 15:50 GMT


  क्विज रियलिटी शो ‘व्हील ऑफ फॉर्च्यून’ के ताजा एपिसोड में बॉलीवुड के 'खिलाड़ी' और शो के होस्ट अक्षय कुमार ने मनोरंजन के बीच एक बेहद गंभीर सामाजिक मुद्दे पर अपनी चिंता जाहिर की। अक्षय ने आज के दौर में मोबाइल और सोशल मीडिया की बढ़ती लत को लेकर कंटेस्टेंट्स और दर्शकों से दिल खोलकर बात की और बताया कि कैसे यह आदत हमारे स्वास्थ्य और बच्चों के भविष्य को दीमक की तरह चाट रही है।

एपिसोड के दौरान कंटेस्टेंट्स से चर्चा करते हुए अक्षय ने कहा कि "आजकल लोग सिर्फ एक रील देखने के लिए फोन उठाते हैं, लेकिन देखते-देखते कब घंटों बीत जाते हैं, पता ही नहीं चलता।" उन्होंने बताया कि यह स्क्रीन टाइम कई बार 6-6 घंटे तक पहुंच जाता है, जो एक बेहद खतरनाक स्थिति है।

"बच्चे नहीं, माता-पिता भी हैं जिम्मेदार"

अक्षय ने पेरेंटिंग पर बात करते हुए कहा कि हम बच्चों को मोबाइल का आदी होने के लिए अकेले दोष नहीं दे सकते। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि "कई बार माता-पिता ही अपनी सुविधा के लिए कम उम्र में बच्चों के हाथ में फोन थमा देते हैं, जो बाद में एक बुरी लत बन जाती है।" ऑडियंस में से एक व्यक्ति ने जब बताया कि बच्चे बिना मोबाइल देखे खाना तक नहीं खाते, तो अक्षय ने इसे 'डिजिटल जाल' करार दिया।

दोस्त की आपबीती से समझाया सेहत का गणित

सुपरस्टार ने अपने एक मित्र का उदाहरण देते हुए डरावने सच से पर्दा उठाया। उन्होंने बताया कि उनके दोस्त को रील्स देखने की ऐसी लत लगी कि उसका स्क्रीन टाइम बेकाबू हो गया, जिसका सीधा असर उसकी सेहत पर पड़ा और उसकी डायबिटीज काफी बढ़ गई। अक्षय ने चेतावनी दी कि "आजकल लोग डिजिटल रिहैब सेंटर तक पहुंच रहे हैं। अगर शुरुआती लक्षणों को नहीं पहचाना गया, तो परिणाम गंभीर हो सकते हैं।"

माता-पिता के लिए खास संदेश

बातचीत को समाप्त करते हुए अक्षय कुमार ने बेहद विनम्रता से कहा, "मैं यहाँ किसी को सिखाने नहीं आया हूँ, बस अपनी सोच साझा कर रहा हूँ। हर माता-पिता अपने बच्चों के लिए सबसे बेहतर जानते हैं, लेकिन यह फैसला आपको ही करना है कि आप उनके भविष्य के लिए क्या सही चुनते हैं।"

भीलवाड़ा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए संपर्क करें:

समाचार: प्रेम कुमार गढवाल 9413376078 (Email: bhilwarahalchal@gmail.com, व्हाट्सएप: 9829041455)

विज्ञापन: विजय गढवाल 6377364129

संपर्क कार्यालय: भीलवाड़ा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा

फोन: 7737741455

Similar News

उदयपुर से हैदराबाद रवाना हुए नवविवाहित रश्मिका-विजय:: रेड सूट में चमकीं 'एनिमल' स्टार, प्रशंसकों का जताया आभार