द केरल स्टोरी 2' की दस्तक: रिलीज से पहले दिल्ली में पीड़ितों ने सुनाई आपबीती, भीलवाड़ा-उदयपुर के परिवार भी शामिल

Update: 2026-02-23 22:00 GMT


नई दिल्ली (वार्ता/भीलवाड़ा हलचल)। बहुचर्चित फिल्म 'द केरल स्टोरी 2 - गोज़ बियॉन्ड' की रिलीज से पहले देश की राजधानी दिल्ली में एक भावुक और झकझोर देने वाला मंजर देखने को मिला। फिल्म की टीम के साथ देश के विभिन्न हिस्सों से आए पीड़ितों और उनके परिजनों ने मीडिया के सामने अपने कड़वे अनुभव साझा किए। इस संवाददाता सम्मेलन में राजस्थान के भीलवाड़ा, गंगापुर और उदयपुर सहित पश्चिम बंगाल, बिहार, जम्मू और महाराष्ट्र जैसे राज्यों के पीड़ित परिवार अपनी दास्तां सुनाने पहुंचे।




 


55 लड़कियां और 33 परिवारों ने बयां किया दर्द

संवाददाता सम्मेलन में कुल 55 पीड़ित लड़कियों और 33 परिजनों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। इनमें वे परिवार भी शामिल थे जिनकी बेटियों की कथित तौर पर मृत्यु हो चुकी है। पीड़ितों ने बताया कि कैसे उन्हें प्यार के जाल में फंसाकर धर्म परिवर्तन के सोचे-समझे एजेंडे का हिस्सा बनाया गया। उपस्थित लोगों ने समाज से इस गंभीर मुद्दे पर जागरूक होने की पुरजोर अपील की।

फिल्म की स्टारकास्ट और मेकर्स रहे मौजूद

इस मौके पर फिल्म के प्रोड्यूसर विपुल अमृतलाल शाह, डायरेक्टर कामाख्या नारायण सिंह, को-प्रोड्यूसर आशिन ए. शाह और मुख्य कलाकार उल्का गुप्ता, ऐश्वर्या ओझा व अदिति भाटिया मौजूद रहीं। फिल्म की टीम ने बताया कि 'द केरल स्टोरी 2' केवल एक फिल्म नहीं, बल्कि उन अनसुनी आवाजों का दस्तावेज है जो अक्सर दबा दी जाती हैं।

27 फरवरी को सिनेमाघरों में होगी रिलीज

कामाख्या नारायण सिंह द्वारा निर्देशित यह फिल्म तीन हिंदू लड़कियों की कहानी है, जिनकी जिंदगी धर्म परिवर्तन के एजेंडे के कारण पूरी तरह बदल जाती है। 'द केरला स्टोरी 2 - गोज़ बियॉन्ड' का निर्माण सनशाइन पिक्चर्स के बैनर तले हुआ है। यह फिल्म आगामी 27 फरवरी को हिंदी के साथ-साथ कन्नड़ और तेलुगू भाषाओं में भी देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है।

भीलवाड़ा हलचल न्यूज पोर्टल पर अपनी खबर देने के लिए संपर्क करें:

समाचार: प्रेम कुमार गढवाल 9413376078 (Email: bhilwarahalchal@gmail.com, व्हाट्सएप: 9829041455)

विज्ञापन: विजय गढवाल 6377364129

संपर्क कार्यालय: भीलवाड़ा हलचल, कलेक्ट्री रोड, नई शाम की सब्जी मंडी, भीलवाड़ा

फोन: 7737741455

Similar News