भीलवाड़ा सिंधी समाज से हुआ 83वा नेत्रदान

Update: 2026-02-23 15:10 GMT

भीलवाड़ा |सर्व सिन्धी समाज महासभा भीलवाड़ा के प्रवक्ता किशोर लखवानी ने बताया कि वैभव नगर शास्त्री नगर निवासी मोहन दास जैसवानी के आकस्मिक निधन पर सर्व सिन्धी समाज महासभा भीलवाड़ा के संरक्षक हेमन दास भोजवानी, जिलाध्यक्ष राजकुमार खुशलानी, नगर अध्यक्ष परमानंद तनवानी, द्वारा प्रेरित करने पर भ्राता नारायण दास जैसवानी पुत्र दौलत राम जैसवानी एवं परिवार ने परोपकार की भावना रखते हुए नेत्रदान का निर्णय लिया एवं नेत्रदान करवाए, इस नेत्रदान की प्रक्रिया को रामस्नेही आई बैंक के वरिष्ठ नेत्र विशेषज्ञ डॉक्टर सुरेश भदादा के निर्देशन में चेतन प्रकाश भट्ट ने संपूर्ण किया

Similar News