भीलवाड़ा- स्थानीय रामस्नेही चिकित्सालय मे आज लेजर एवं डायलिसिस की नई मशीनो का लोकार्पण स्वामी रामदयाल महाराज द्वारा किया गया।
चिकित्सालय के चिकित्सा प्रभारी सतीश भदादा ने बताया कि अन्तरराष्ट्रीय रामस्नेही सम्प्रदाय द्वारा संचालित रामस्नेही चिकित्सालय एवं अनुसंधान केन्द्र में आज लेजर एवं डायलिसिस की नई मशीनो का उद्घाटन अन्तरराष्ट्रीय रामस्नेही सम्प्रदाय के वर्तमान पीठाधीश्वर जगद्गुरू स्वामीजी रामदयाल जी महाराज द्वारा स्वामी रामचरण महाराज के स्वरूप पर माल्यार्पण व दीप प्रज्ज्वलन कर तथा नई मशीनो पर राम लिखकर के किया गया। इस अवसर पर रामनिवास धाम ट्रस्ट के ट्रस्टी संत रामनारायण जी सहित जगदीश सोमाणी, रमेश जी बालदी, गोपाल जी जागेटिया, सुरेश जी कोगटा, बाल किशन जी काबरा, राजु जी मैलाणा, बद्री नारायण जी लढ़ा, रतन जी दरगड़, पुरूषोत्तम गगराणी, रामधन जी सोमाणी एवं रामस्नेही चिकित्सालय के डॉक्टर्स एवं स्टाफ व भक्तजन उपस्थित थे।
चिकित्सालय के सचिव रतन दरगड़ ने बताया कि चिकित्सालय में 5 नई डाललिसिस मशीन जर्मनी मेड की है एवं अत्याधुनिक मशीने है। इससे अब रामस्नेही चिकित्सालय संभाग का सबसे बड़ा डायलिसिस सेन्टर बन गया है तथा पोलेण्ड मेड नई लेजर मशीन से वरिष्ठ सर्जन डॉ. सुनील उपमन्यु व डॉ. योगेश दरगड़ द्वारा पाइल्स, फिशर व फिस्टुला के ऑपरेशन किए जायेंगे। इस विधी से ऑपरेशन में मरीज के चीरा नहीं लगता, खुन का नुकसान नहीं होता तथा मरीज को चिकित्सालय से जल्दी छुट्टी हो जाती है।